Khushi Srivastava
रोज नहाना बेहद जरुरी होता है। नहाने से तनाव कम होता है और शरीर की थकान दूर होती है
लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने के बाद कुछ गलतियां करने के कारण कुछ लोग जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं
ऐसे में आइए जानते हैं कि नहाने के बाद किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए
नहाते समय चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल कभी न करें, साबुन का पीएच ज्यादा होता है इससे त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है
बाल धोते समय हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, गर्म पानी से बाल झड़ने लगते हैं
नहाने के बाद लोशन जरुर लगाएं, साबुन और पानी से स्किन ड्राइनेस हो जाती है जिससे स्किन खराब हो सकती है
नहाने के बाद हमेशा साफ तौलिए का इस्तेमाल करें, गंदे तौलिए से फंगल इंफेक्शन और खुजली की शिकायत हो सकती है
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है