VIRAL

आप भी यूज़ करते हैं Paytm FASTags तो 15 मार्च तक करें ये काम

BY: Namita Dixit

7 mar 2024

अगर आप भी पेटीएम फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको 15 मार्च से पहले इसे बंद करा लेना चाहिए, आखिर क्यों ऐसा करना जरुरी है तो आइए आपको बताते हैं 

RBI ने लगाया बैन दरअसल, RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च के बाद से नई जमा राशि स्वीकार करने और नए ग्राहक को जोड़ने पर रोका लगा दी है, इसका सबसे ज्यादा असर पेटीएम फास्टैग और वॉलेट पर होगा 

अगर आपने 15 मार्च तक पेटीएम फास्टैग बंद नहीं कराया, तो आप इसे आगे टॉप-अप या रिचार्ज नहीं करा पाएंगे 

RBI ने भले ही 15 मार्च के बाद पेटीएम फास्टैग का बचा बैलेंस इस्तेमाल करने की छूट दी हो, लेकिन बाद में आपको नया फास्टैग लेना ही होगा 

पेटीएम पेमेंट्स फास्टैग करने में आ रही दिक्कतों को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें लिखी है, लोगों को 10 दिनों का वेट करना पड़ रहा है 

अगर आप 15 मार्च के बाद अपना पेटीएम फास्टैग बंद करते हैं तो इससे जुड़ा रिफंड पेटीएम वॉलेट में आएगा, इससे निकालने में आपको बाद में दिक्कत आ सकती है