By Yashika Jandwani
Oct 31, 2025
बिपाशु बासु में ट्रेडिशनल लुक में नज़र आ रही है, जिसमें उन्होंने पिंक कलर का कढ़ाई वाला सूट पहना है।
एक्ट्रेस ने फूशिया पिंक कलर का हैवी एथनिक सूट पहना है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर और एंब्रॉयडरी डिटेलिंग उनके लुक को रॉयल टच दे रही है।
उन्होंने अपने इस लुक को मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया है। मिनिमल ज्वेलरी के बावजूद उनका लुक बेहद ग्रेसफुल लग रहा है।
स्लीक बन हेयरस्टाइल और न्यूड टोन मेकअप उनके इस लुक में एलीगेंस ऐड कर रहा है। न्यूड लिपस्टिक और कोहल वाली आंखें उनके चेहरे की खूबसूरती को उभार रही हैं।
पीले और मैरून रंग की गेंदा फूलों की सजावट के बीच खड़ी एक्ट्रेस रॉयल क्वीन की तरह नजर आ रही हैं। लाइटिंग और बैकग्राउंड उनके लुक को और भी निखार रहा है।
अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह ट्रेडिशनल लुक में लगना चाहती है स्टाइलिश तो इस लुक से इंस्पिरेशन लें सकती है।