अगर आप भी तेज़ी से करना चाहते है अपना IPhone चार्ज, तो फॉलो करें ये ट्रिक

Samiksha Somvanshi

IPhone को हमेशा ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें। कुछ यूजर्स इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं।

लंबे समय तक फोन अगर किसी भी चार्जर से चार्ज किया जाए तो, इससे IPhone की बैटरी लाइफ पर असर पड़ता है।

चार्जिंग के दौरान फोन को एयरप्लेन मोड पर रख कर चार्ज करें, इससे सभी नेटवर्क कनेक्शन बंद हो जाते हैं और बैटरी पर कम लोड पड़ता है। जब फोन में कुछ रनिंग नहीं होगा तो चार्जिंग स्पीड बढ़ सकती है।

IPhone को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जर यूज करना चाहिए। पुराने iPhone 8 या उससे आगे के मॉडल्स को फास्ट चार्जर से चार्ज कर सकते हैं।

IPhone को चार्ज करने के लिए आप इसमें 18W या इससे ज्यादा कैपेसिटी वाला चार्जर ले सकते हैं।

फोन को चार्जिंग के दौरान बिलकुल फ्री छोड़ देना चाहिए। उसमें कोई भी एप्लिकेशन रनिंग मोड पर ना छोड़ें नेट और वाईफाई ऑफ रखें।

अगर चार्जिंग के दौरान फोन गर्म हो रहा है तो चेक करें कि फोन के पीछे कवर में से पैसे-कार्ड वगैरह निकाल दें। बैक कवर मोटा है तो उसे निकालकर चार्ज पर लगाएं।

कई लोग IPhone तो नया ले लेते हैं लेकिन उसे पुराने चार्जर से ही चार्ज करते रहते हैं। ध्यान रखें कि लेटेस्ट IPhone मॉडल्स को डेडिकेटेड चार्जर से ही चार्ज करें।