Health

जमकर पी रहे हैं Cold Drink, तो जान लें नुकसान

By Khushi Srivastava

17 June 2024

गर्मी के दिनों में मार्केट में तरह-तरह के फ्लेवर वाली कोल्ड ड्रिंक्स मिलती हैं

Source: Pexels

गर्मी में कुछ देर तक राहत दिलाने वाली ये कोल्ड ड्रिंक्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं

कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन होता है, रोजाना इन ड्रिंक्स को पीने से आपको इसकी लत लग सकती है

कैफीन की वजह से आपको रात में नींद न आने की शिकायत हो सकती है

इसके अलावा आपके मूड में चिड़चिड़ापन, फोकस की कमी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं

कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर, कार्बोनिक एसिड और अन्य प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं जिससे मोटापा बढ़ सकता है

डायबिटीज, हार्ट और लिवर से जुड़ी बीमारियां होने का जोखिम बढ़ सकता है

ज्यादा कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इससे पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है

कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन के साथ ही सोडियम भी पाया जाता है, इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है