Health

खाना पचाने में हो रही परेशानी, तो करें ये Exercise 

By Simran Sachdeva

June 17,2024

भारी या तला हुआ खाना पचाने में दिक्कत करता है. जिससे पेट में भारीपन,  गैस बनना या अपच की समस्या हो जाती है

Source : Pexels

लेकिन चिंता की कोई बात नहीं! अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाकर पाचन बेहतर बना सकते हैं. इसके लिए आप कुछ योगा आसन करें

चलिए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी एक्सरसाइज हैं और कैसे वे हमें इस समस्या से राहत दिला सकती हैं

सबसे पहले तो खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की सहज गति से चलना चाहिए. ये खाने को अच्छे से पाचन में मदद करेगा

खाना खाने के बाद वज्रासन में बैठना चाहिए. इससे पेट की मासपेशियों में लचीलापन आता है जो पाचन में मदद करता है

पदमासन में पेट पर दबाव पड़ता है जो पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है. साथ ही भोजन आगे बढ़ाने में मदद करता है

पवनमुक्तासन योग आंतों और पेट की मांसपेशियों को खींचता और मसाज देता है. इस से पेट में रक्त संचार बढ़ता है जिससे पाचक रसों का स्राव बढ़ता है