Lifestyle
By Pratibha
Jan ,21, 2024
चाट का लजीज स्वाद, मसालों का तड़का, अलग-अलग रुपों में मिलने वाला ये स्ट्रीट फूड किसी का भी मन मोह लेता है। लेकिन, ज्यादा प्यार कभी-कभी परेशानी भी लाता है।
अगर आप चाट के दीवाने हैं, तो ये कुछ बातें जरूर ध्यान रखें।
समय का ध्यान रखें ज्यादातर चाट डीप फ्राई होती हैं और उसमें मैदा का इस्तेमाल होता है, इसलिए चाट खाने का सबसे अच्छा समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ही है। शाम 5 बजे के बाद चाट खाने से बचें।
लंच के लिए चुनें हेल्दी चाट एक्सपर्ट के अनुसार, राज कचौरी, रगड़ा पट्टीस, छोले टिक्की जैसे हेल्दी चाट विकल्पों को लंच के तौर पर खाया जा सकता है।
एयर फ्राइड ना, मॉडरेशन हां तली हुई चीजों के एयर-फ्राइड वर्जन का चुनाव बिल्कुल न करें। बल्कि, उन्हें उसी रूप में खाएं लेकिन कम मात्रा में (7 या 15 दिन में एक बार) और बेफिक्र होकर उनका स्वाद लें।