Samiksha Somvanshi
सर्दियों के मौसम में अगर रोजाना खजूर का सेवन किया जाए तो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है आइए जानते हैं इसके फायदे।
जयपुर की न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर मेधावी गौतम ने बताया कि खजूर खाने के कई फायदे होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
डॉक्टर का कहना है कि सर्दियों में खजूर आपको खांसी-जुकाम से बचाव करने में मदद करता है।
साथ ही खजूर आपके शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है।
सर्दियों में रात के समय गर्म दूध में उबालकर खजूर का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। दिन में 2 से 3 खजूर का सेवन आप कर सकते हैं।
खजूर में आयरन अच्छी मात्रा में होता है और ये एक नेचुरल शुगर है। इसलिए खजूर के दूध में आपको कुछ और मिलाने की जरूरत नहीं होती है।
खजूर एक नेचुरल शुगर वाला फूड है इसलिए डायबिटीज के मरीज को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
वहीं सेहत से जुड़ी किसी तरह की समस्या होने पर इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।