Ritika Jangid
भारतीय घरों में सुबह के समय पराठों के साथ या फिर रोटी के साथ कई लोग अचार खाते हैं
लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में अचार का सेवन करते हैं तो आपके इससे होने वाली परेशानियों के बारे में भी जान लेना चाहिए
अचार में नमक की मात्रा ज्यादा होने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है
इसमें तेल और मसाले ज्यादा होते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी, अपच हो सकता है
अचार में कैलोरी और फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण वजन बढ़ने की भी समस्या रहती है
अचार में नमक और मसालों की मात्रा ज्यादा होने के कारण किडनी पर दबाव पड़ता है
अचार में ट्रांस फैट्स और सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, ये हार्ट को नुकसान पहुंचा सकते हैं
अचार को स्टोर करने के लिए काफी तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है
अचार बनाने के लिए जिन प्रिजर्वेटिव का यूज होता है, वह सूजन कर सकता है
ये लेख केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें