Viral
BY: Namita Dixit
4 april 2024
जैसे ही गर्मी का पारा चढ़ता है, शरीर में कई असामान्य लक्षण नजर आने लगते हैं, कई लोगों को सर्दी के मौसम के मुुकाबले, गर्मी में ज्यादा थकान महसूस होती है
वहीं कुछ को धूप और गर्मी से चक्कर आने लगते हैं, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण, शरीर गर्मी के प्रकोप को झेल नहीं पाता और बीमार हो जाता है
इन लक्षणों से बचने के लिए कुछ आसान फिटनेस टिप्स आजमां सकते हैं, इन टिप्स की मदद से गर्मी में शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी
डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें गहरी सांस लें और छोड़ें, इस तरह आप थकान और चक्कर आने जैसे लक्षणों से निजात पा सकते हैं, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और हार्ट रेट नॉर्मल होता है
रोज एक्सरसाइज करें एक्सरसाइज करने से कमजोरी, थकान से बचा जा सकता है, गर्मी में लोग आलस्य से भर जाते हैं और एक्सरसाइज करना जरूरी नहीं समझते, एक्सरसाइज न करने से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है
बालासन करें अगर आपको गर्मी के मौसम में चक्कर आते हैं, तो बालासन करें। बालासन करने के लिए घुटने और हाथों को नीचे की ओर झुकाएं, अब इस पोजिशन में कुछ देर बने रहें, चक्कर आने की समस्या से राहत मिलेगी
डाइट में प्रोटीन वयस्क पुरुष को 56 और महिला को 46 ग्राम प्रोटीन की रोज जरूरत होती है, आप अपनी डाइट में अंकुरित सलाद, अंडे, दाल, दलिया, ओट्स, पोहा आदि को शामिल कर सकते हैं