Samiksha Somvanshi
सद्गुरु ने अपने सोशल मीडिया पर कफ की समस्या को कम करने और रेस्पिरेटरी सिस्टम को अच्छा रखने के लिए आसान उपाय बताए हैं।
सद्गुरु ने वीडियो में बताया है कि अगर आप दूध से बनी सारी चीजों का सेवन करने से परहेज करते हैं तो कफ की समस्या से राहत मिल सकती है।
10 से 12 काली मिर्च लें उसके बारीक टुकड़े करें। फिर इसे लगभग 10 से 12 घंटे, 1 से 2 चम्मच शहद में डालकर रखें और अगले दिन सुबह इसका सेवन करें।
अगर आप नियमित रूप से कपालभाति का अभ्यास कर रहे हैं तो आपका कफ पूरी तरह से सही हो सकता है।
जैसे ही आपका प्राणायाम रफ्तार पकड़ेगा वैसे ही आपको कफ की समस्या में अंतर देखने को मिलेगा।
हल्दी भी रेस्पिरेटरी सिस्टम से कफ को दूर करने में मदद करती है।
आप अलग-अलग तरह से इसका उपयोग कर सकते हैं जैसे हल्दी और नीम या हल्दी और कर्पूरवल्ली साथ में ले सकते है।
अगर आपको कफ के अलावा भी सेहत से जुड़ी किसी तरह की समस्या है तो काली मिर्च, शहद या हल्दी का नियमित रूप से सेवन करें।
यहां दी हुई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है, बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह लें।