अगर चाहते हैं कि कंगाली न दे दस्तक, तो इन 5 चीजों को घर से निकाल दें बाहर
By Pannelal Gupta
Sept. 27, 2024
हर कोई चाहता है कि उसके जीवन में सुख-समृद्धि हो, कंगाली न हो, वह परेशान न रहे।
लेकिन, कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिसे अगर हम अपने घर में रखते हैं तो वह नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करती है
अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमकती रहे, जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, तो बिना देर किए इन चीजों को घर में रखें
घर में टूटे हुए जूते-चप्पल या फटे हुए कपड़े बिल्कुल भी नहीं रखने चाहिए। यह वस्तुएं नेगेटिविटी को बढ़ावा देते हैं और आर्थिक स्थिरता में बाधा डाल सकती हैं।
पुराने या बासी खाद्य पदार्थों को घर में रखने से भी घर में नेगेटिविटी आती है। खाद्य पदार्थों को तुरंत घर या किचन से बाहर निकाल दें।
पुरानी रसीद और बिल को जमा करने से भी नकारात्मक ऊर्जा का संचय होता है। इनका निपटारा करने से मानसिक शांति भी मिलती है।
अगर आपके घर में टूटे-फूटे बर्तन, फर्नीचर या किसी भी प्रकार के सामान हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। ऐसी वस्तुएं घर की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं।
घर में टूटी हुई झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर में भी टूटी हुई झाड़ू है, तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए।