By Ritika
May 25, 2024
गर्मी का मौसम आते ही लोगों सबसे पहले तरबूज खाना पसंद करते हैं, ये रसीला फल खाने में बड़ा ही मीठा व रसदार होता है, जो इसे स्वादिष्ट बनाता है
Source- Pexels
इस फल में विटामिन ए, सी, पोटैशियम एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं
ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले है, जिनसे आप मार्केट में पहचान पाएंगे की कौन सा तरबूज मीठा व रसदार है और कौनसा नहीं
तरबूज खरीदते वक्त आप सबसे पहले इसकी शेप पर ध्यान दें, अगर तरबूज टेढ़ा-मेढ़ा है तो उसमें सही मात्रा में पानी और पोषक तत्वों का ध्यान नहीं रखा गया था
पका हुआ तरबूज अपनी शेप की हिसाब से भारी होता है, इसमें 90 प्रतिशत तक पानी भरा होता है, ऐसे में अगर तरबूज में वजन कम लगे तो वह सही से पका नहीं है
तरबूजी की खरीदारी के समय उसके ऊपर बने पीले हिस्से पर नजर डालें, पीला हिस्सा बताता है कि तरबूज जमीन से काफी समय से लगा हुआ था और वह सही से पका हुआ नहीं है