Lifestyle

Valentines Day पर दिखना है Stylish तो ऐसे करें खुद को तैयार

By Pratibha

Jan ,25, 2024

वैलेंटाइन डे फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है क्योंकि इसी महीने में वैलेंटाइन वीक आता है। प्यार के इजहार के लिए कई अलग-अलग दिन होते हैं।

वैलेंटाइन लुक अपने पार्टनर को खुश और इंप्रेस करने के लिए लोग तमाम कोशिशों में लगे रहते हैं। वहीं, लड़कियां अपने लुक्स को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं।

तैयारियां अपने आउटफिट से लेकर मेकअप और एक्सेसरीज तक, लड़कियां हर एक चीज के लिए काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।

स्टाइलिश लुक्स आप भी वैलेंटाइन वीक के लिए तैयारियों में लगी हैं तो अपने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए ये चीजें ट्राई कर सकती हैं।

रेड कलर वेस्टर्न ड्रेस पहनें या फिर इंडो-वेस्टर्न, आप हॉट रेड कलर चुनें। वैलेंटाइन डे जैसे खास मौके के लिए लाल रंग एकदम परफेक्ट है।

लिपस्टिक अपना मनपसंद या फिर मैचिंग लिपस्टिक शेड पहले ही ले लें। लिप्स्टिक के बिना मेकअप अधूरा लगता है।

सोबर ज्वेलरी आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी लुक को दोगुना खूबसूरत बना देती है, ऐसे में एक्सेसरीज भी पहले ही मैच कर लें।

हेयर एक्सेसरीज आउटफिट और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल भी जरूरी है। इसके लिए पहले ही हेयर एक्सेसरीज जैसे ट्रेंडी क्लिप्स, हेयर बैंड आदि भी पहले ले लें।

हैंडबैग या क्लच अपने आउटफिट्स के साथ के लिए हैंडबैग्स और क्लच भी सेलेक्ट कर लें। ट्रेंडी हैंडबैग्स भी कमाल लगते हैं।