घटाना है वजन तो रात में भी भूलकर न खाएं ये चीजें

Ritika Jangid

बिजी लाइफ और जिम्मेदारी के चलते ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल काफी बिगड़ चुकी है

खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। इसमें वजन का बढ़ना या मोटापा काफी आम है

बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए हेल्दी डाइट और वर्कआउट का रूटीन फॉलो करना चाहिए

लेकिन वजन घटाते समय भी आपको कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि ये नुकसान का बड़ा कारण बनती हैं

रात के समय पूड़ी या तेल में डीप फ्राई की गई चीजें खाते हैं तो ये बंद कर दें। ये ऑयली होने के साथ-साथ काफी हैवी होता है, इसे पचाना भी मुश्किल होता है

वजन घटाने की सोच रहे हैं लेकिन रात में शराब पी रहे हैं तो इसे बंद कर दें। इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और इसके कारण फैट जमा होने लगता है

हैवी क्रीम डिशेज जैसे शाही पनीर या बटर चिकन को डिनर में न खाएं। आप महीने में 1 या दो बार इसे खा सकते हैं लेकिन इसे खाने के बाद वॉक जरूर करें

रात में सोने से पहले स्वीट्स जैसे कि जलेबी, बर्फी चीजें न खाएं। इसमें हाई कैलोरी होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है

फ्रोजन या प्रोसेस्ड फूड्स जैसे नूडल्स, चिप्स और पैकेज वाली चीजों को भी रात में न खाएं। ये अनहेल्दी फैट्स, शुगर और प्रिजर्वेटिव होते हैं