Samiksha Somvanshi
सर्दियों में स्किन का ग्लो बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।
लेकिन फिर भी सर्दियों में त्वचा में डलनेस नजर आ ही जाती है।
लेकिन यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से सर्दियों में आपका चेहरा पूरे दिन ग्लो करेगा।
सर्दियों में सुबह और शाम चेहरे को क्लींजर की मदद से अच्छी तरह साफ करें, जिससे आपके चेहरे की धूल-मिट्टी निकल जाएगी।
चेहरे का ग्लो बनाये रखने और ड्राईनेस को दुर करने के लिए आप मॉइस्चराइज का इस्तेमाल करें, जिससे स्किन को नमी मिलेगी।
ठंड के मौसम में आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर 4 घंटे के बाद करें, जिससे सूर्य की यूवी किरणों का असर स्किन पर नहीं पड़ेगा।
अपनी डाइट में विटामिन बी12, सी, डी और ई वाली चीजों को शामिल करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी फायदेमंद होगा और जितना ज़्यादा हो सके पानी पिएँ।
यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए थी, बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह लें।