Lifestyle

दिखाना है Confidence तो कैसा हो Body Language?

By Ritika

May 09, 2024

जब आप किसी से बात कर रहे हों तो अपने कंधों को पीछे की ओर रखें, सीना तानकर खड़ें हो और सिर को ऊपर रखें, इससे आप ज्यादा कॉन्फिडेंस दिखेंगे

जब आप किसी से हाथ मिलाएं तो फर्म हैंडशेक करें, इससे कॉन्फिडेंस दिखता है, वहीं महिलाओं से हैंडशेक के टाइम हाथों की पकड़ नॉर्मल रखें

बाहों से भी आपका कॉन्फिडेंस दिखता है, किसी से बात करते समय उन्हें जेब में रखने या क्रॉस करने से बचें, इसके अलावा आप अपनी बाहों को अपने शरीर के किनारे रख सकते हैं

बातचीत के दौरान सिर हिलाना सही है, इससे समझ आता है कि आप बातों को सुन रहे हैं, हालांकि ऐसा ज्यादा भी न करें

स्माइल आपके आसपास के लोगों को सहज बनाती है, यह कॉन्फिडेंस और पॉजिटीविटी का साइन है

हाव भाव का इस्तेमाल करना अच्छा है, लेकिन बहुत ज्यादा इनका यूज करना सामने वाले व्यक्ति को डिस्ट्रेक कर सकता है, इसलिए अपने जेस्चर पर कंट्रोल रखें