New Year 2025 पर घूमना चाहते हैं तो Plan करें ये 5 Pocket Friendly Trips

Khushi Srivastava

नया साल 2025 नजदीक है और अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। लोग अब नए साल का जश्न मनाने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं

लोग ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां वे कम खर्च में दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा मजा ले सकें

गोवा: नया साल मनाने के लिए भारत में गोवा से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती, जहां आप नाइटलाइफ का पूरा आनंद ले सकते हैं। यहां घूमने का खर्च प्रति व्यक्ति 5,000 से 7,000 रुपये तक हो सकता है

जयपुर: महलों के शानदार नजारों के लिए जयपुर बेहतरीन जगह है। यहां प्रति व्यक्ति खर्च 6,000 से 8,000 रुपये तक हो सकता है

मनाली: हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली एक बेहतरीन स्थल है जहां आप वन विहार, मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर प्रति व्यक्ति खर्च 4,000 से 5,000 रुपये तक हो सकता है

वाराणसी: उत्तर प्रदेश का धार्मिक केंद्र वाराणसी है, जहां आप महादेव के दर्शन कर सकते हैं और काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा कर सकते हैं। यह जगह न्यूनतम बजट में घूमने के लिए आदर्श है

प्रयागराज: नए साल के मौके पर प्रयागराज में महाकुंभ मेला आयोजित होने वाला है, जो एक शानदार और सस्ते बजट में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान हो सकता है

Disclaimer