Simran Sachdeva
दिवाली का त्योहार जल्द ही दस्तक देने वाला है
इस खास मौके पर लोग अपने घरों में साफ-सफाई करने में जुट जाते हैं
ऐसे में खुद का चेहरा डल पड़ जाता है, जिसे चमकाने के लिए आप बेसन का फेस पैक तैयार कर सकते हैं
इसे बनाने के लिए आपको 1 चम्मच बेसन लेना है
अब इसमें 1 चम्मच चावल का आटा मिलाना है और थोड़ा सा कच्चा दूध मिक्स करें
फिर उसमें हल्का सा शहद अच्छे से मिला लें और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें
इसे तैयार करने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें
इसे लगाने के बाद आपके चेहरे पर मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाएगी