By Khushi Srivastava

IGNOU दे रहा कॉमर्स और मैनेजमेंट से जुड़े 8 कोर्स, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Sept 12, 2025

इग्नू दिल्ली ने अपने पोर्टल पर कॉमर्स और मैनेजमेंट के 8 फ्री कोर्स लॉन्च किए हैं। इन कोर्सेस में आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है। इच्छुक छात्र स्वयं पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 

फाइनेंशियल अकाउंटिंग इस कोर्स में अकाउंटिंग और फाइनेंशियल स्टेटमेंट बनाना सिखाया जाएगा।

बिजनेस ऑर्गनाइजेशन एंड मैनेजमेंट बी.कॉम का मुख्य कोर्स, जिसमें प्रो. नवल किशोर बिजनेस की बेसिक जानकारी देंगे। 

बिजनेस लॉज बिजनेस से जुड़े सामाजिक और कानूनी नियम सिखाए जाएंगे, जिससे छात्र खुद निर्णय ले सकें।

इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस बी.कॉम प्रोग्राम के इस कोर्स में छात्रों को इनकम टैक्स के नियमों की जानकारी दी जाएगी।

प्रिंसिपल्स ऑफ मार्केटिंग इस कोर्स में मार्केटिंग के बेसिक्स और आधुनिक रणनीतियां सिखाएंगी।

बिजनेस कम्यूनिकेशन इस कोर्स 12 हफ्तों में बिजनेस बातचीत और प्रेजेंटेशन स्किल्स सिखाएंगी। 

फाइनेंशियल लिट्रेसी शुरुआती फाइनेंस छात्रों को वित्तीय सुरक्षा की जानकारी आसान भाषा में दी जाएगी।

एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स एंड डिजिटल मार्केटिंग 12 हफ्तों में स्टार्टअप्स के लिए एंटरप्रेन्योरशिप और डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स सिखाई जाएंगी।