Viral
By- Khushboo Sharma
April 05, 2024
बेसन चीला फाइबर से भरपूर, बेसन चीला आसानी से बनने वाला पौष्टिक नाश्ता है। बेसन और मसालों को पानी के साथ मिला लें। दोनों तरफ से पकाएं और चटनी के साथ सर्व करें
ढोकला कैलोरी में कम, यह गुजराती भाप से पकाया हुआ व्यंजन नाश्ते का एक अच्छा ऑप्शन है। यह ढोकला बेसन को दही और मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है
बेसन टोस्ट ब्रेड पकोड़े की जगह यह ज्यादा हेल्थी ऑप्शन है। बेसन, मसाले और सब्जियाँ मिला लें। मिश्रण में ब्रेड स्लाइस डुबोकर पकाएं
बेसन परांठा नॉर्मल परांठे से अगर बोर हो गए हैं तो आप इस हेल्थी ऑप्शन पर स्विच कर सकते हैं। गेहूं के आटे में बेसन, मसाले डालकर आटा गूथ लीजिए और इसे पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें
बेसन आमलेट यह भोजन आपकी सुबह को ऊर्जावान बनाने के लिए एक पेट भरने वाला नाश्ता नुस्खा है। बेसन को सब्जियों के साथ मिलाकर आमलेट बना लें और इसे चटनी के साथ गरमागरम परोसें