Social
By- Khushboo Sharma
Jan 20, 2024
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने चर्म पर हैं
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भले ही अयोध्या में हो रही है, लेकिन 550 साल बाद रामलला के मंदिर में विराजमान होने की घड़ी को देखने की ललक पूरे देश में है
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव में हर कोई वर्चुअली शामिल हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कार्यालयों में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी है
उत्तर प्रदेश इस आयोजन में सबसे बड़ा भागीदार है। CM योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को 2.30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी के अलावा मांस-मदिरा की दुकानें भी बंद करने का आदेश दिया है
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, हरियाणा और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी 22 जनवरी को पूरे राज्य में दोपहर 2.30 बजे तक सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश रहने की घोषणा की है
ओडिशा अकेला राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में नहीं होने के बावजूद 22 जनवरी को पब्लिक हॉलीडे रहेगा
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से 22 जनवरी को पूरे देश की अदालतों में अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है ताकि वकील भी समारोह में भागीदारी कर सकें