By Divya Verma
May 05, 2024
Viral
जीवन का शुरूआती दौर बचपन का होता है जिसमें हम कई ऐसी चीज़े सीखते है जो आगे चलकर काम आती है। इस उम्र में अपने बच्चों का आत्मविश्वास बनाने में पेरेंट्स का काफी महतवपूर्ण किरदार होता है
ऐसे में आइए आज की स्टोरी में जानते है कि ऐसी कौन-सी बातें या टिप्स है जिनसे पेरेंट्स अपने बच्चों का कॉन्फिडेंस बूस्ट कर सकते है
पॉजिटिव शब्दों का करें इस्तेमाल अपने बच्चों को बार-बार पॉजिटिव शब्द बोलने को और पॉजिटिव सोचने को बोले। जिसकी वजह से बच्चे अपनी क्षमताओं को बखूबी पहचान पाएंगे
शब्दों का चयन बच्चों से बात करते वक़्त शब्दों का सही चयन करें। ऐसी बात बिल्कुल न बोले जिससे बच्चा अपना आत्मविश्वास खो दे और खुद को दूसरे से कम समझे
कम्पेयर करना बच्चों को किसी दूसरे से कम्पेयर बिल्कुल न करें। इससे बच्चा हर समय डिमोटिवेट रहता है, जिसकी वजह से उनके दिमाग में नेगटिवेस ख्याल आते है
सराहना करें हर एक छोटी अचीवमेंट पर बच्चों की प्रशंसा करे। उनके टैलेंट को बढ़ावा दें
बच्चो को यह भी बताए की फेलियर, सफलता की पहली सीढ़ी होती है जिससे डर कर हार नहीं माननी चाहिए