Travel
By- Khushboo Sharma
Jan 31, 2024
भारत देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। यहां पर बहुत बड़ी मात्रा में टूरिस्ट आते हैं और यहां की सुंदरता का आनंद लेते हैं
ताजमहल ताज महल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में मौजूद है। भारतीय पर्यटकों से लेकर विदेश से आने वाले राष्ट्राध्यक्ष तक यहां की खूबसूरती के दीवाने होते हैं
गोवा गोवा किसी विदेशी बीच से कम खूबसूरत नहीं है। यहां के खूबसूरत समुद्री तट दुनिया भर में बहुत मशहूर हैं
राजस्थान जयपुर से लेकर जैसलमेर तक और उदयपुर से लेकर माउंट आबू तक राजस्थान का हर शहर खूबसूरती, ऐतिहासिकता, भव्यता, शाही शैली और रजवाडा विरासत को पेश करता हैं
दिल्ली दिल्ली में लाल किला, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, जामा मस्जिद, हुमायूं मकबरा, कुतुब मीनार और भी बहुत सी जगहें है जहां विदेशी यात्रियों और भारतीय पर्यटकों दोनों को आना पसंद होता हैं
कश्मीर कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता हैं। ये वाकई बेहद खूबसूरत जगह है जहां विदेशी मेहमानों के साथ ही भारतीय लोग भी जाना पसंद करते हैं