Viral
By Pratibha
26 March
खाने के शौकीन वैसे तो दुनियाभर में खाने के शौकीन हर गली-नुक्कड़ पर मिल जाएंगे, लेकिन स्वाद के मामले में भारत का कोई तोड़ नहीं है
सब्जियों के न्यूट्रिशन हरी और मौसमी सब्जियां न्यूट्रिशन का खजाना होती है, लेकिन कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें देखकर ज्यादातर भारतीय मुंह बना लेते हैं
लौकी घर में लौकी की सब्जी बनते ही लोग बाहर की चीजें तलाशने लगते हैं, ज्यादातर लोगों को लौकी भले ही पसंद न हो लेकिन ये गुणों का खजाना है
आलू-बैंगन आलू-बैंगन देखते ही ज्यादातर लोग नाक- मुंह बनाने लगते हैं. टेस्ट एटलस की तरफ से जारी की गई सबसे खराब डिशेज की लिस्ट में भी इसका नाम शामिल था
करेला न्यूट्रिएंट्स से भरपूर करेला ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता, क्योंकि यह स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन ये कई बीमारियों में फायदेमंद है
तोरई ठंडी तासीर वाली सब्जियों में शामिल तोरई गर्मियों में बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन ज्यादातर लोग इस सब्जी को नापसंद करते हैं
टिंडे घर में टिंडे बने हैं, ये सुनकर तो शायद आप भी मुंह बना लेते होंगे, लेकिन ये सब्जी भी न्यूट्रिएंट्स के मामले में किसी से पीछे नहीं है