Indian Railway Jobs: रेलवे में इतनी होती है TTE की सैलरी, आप भी कर सकते हैं Apply

Khushi Srivastava

भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश लगभग हर उस उम्मीदवार को होती है, जो सरकारी नौकरी करना चाहता है

रेलवे में कई पदों पर भर्ती होती है, लेकिन टीटीई (ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर) की नौकरी युवाओं के बीच खासा पसंद की जाती है

रेलवे में TTE की नौकरी पाने के लिए आपको रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होता है

जब रेलवे टीटीई के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है, तो इच्छुक उम्मीदवार इसके अनुसार आवेदन कर सकते हैं

इसके बाद उम्मीदवार को परीक्षा में बैठना होता है, जो पहले से तय तारीख पर संबंधित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाती है

टीटीई की परीक्षा में जनरल नॉलेज, गणित और रीजनिंग से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं, इसलिए इन विषयों की अच्छी तैयारी जरूरी है

परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होते हैं, जो मैथ, इंग्लिश, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग से जुड़े होते हैं। इसके साथ ही कुछ रेलवे से जुड़े सवाल भी हो सकते हैं

इस परीक्षा को पास करने के बाद, उम्मीदवार को ट्रेनिंग दी जाती है, जो किसी ट्रेन और स्टेशन पर आयोजित होती है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, उम्मीदवार का कार्यकाल शुरू होता है

टीटीई बनने के लिए उम्मीदवार का 12वीं में 50% अंक के साथ पास होना जरूरी है, और उसकी आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए

चुने गए उम्मीदवारों को सातवें पे कमीशन के तहत 9400 से 35000 रुपये तक की सैलरी मिलती है

इसके अलावा, उन्हें 1900 रुपये का ग्रेड पे, DA, HRA और अन्य अलाउंसेस भी मिलते हैं

टीटीई और उनके परिवार के सदस्य को रेलवे द्वारा कहीं भी यात्रा के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा की सुविधा भी दी जाती है