Food
By- Khushboo Sharma
Jan 05, 2024
खाने के शौकीन दुनिया के कोने-कोने में खाने के शौकीन लोगों की भरमार है। वहीं कुछ डिश ऐसी होती हैं जो लोगों को काफी पसंद आ जाती हैं तो कुछ बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है
खराब खाने की लिस्ट फूड और ट्रेवल गाइड प्लेटफार्म टेस्ट एटलस की तरफ से अक्सर खाने से जुड़ी पोस्ट शेयर की जाती है। इस बार उन्होंने सबसे खराब खाने की लिस्ट को शेयर किया हैं
सबसे खराब डिशेज टेस्ट एटलस की ओर से जारी की गई दुनिया के 100 सबसे खराब खाने की लिस्ट में भारत की भी एक डिश मौजूद है जो लगभग हर भारतीय के घर में बनती है
सबसे नापसंद सब्जी टेस्ट एटलस की तरफ से जारी की गई 100 सबसे खराब खाने की लिस्ट में भारत की एक डिश भी शामिल है जो अमूमन हर भारतीय के घर में बनती है
आलू-बैंगन की सब्जी भले ही आलू-बैंगन की सब्जी को सबसे खराब डिशेज में शामिल किया गया हो, लेकिन बैंगन आलू का भर्ता से लेकर कलौंजी तक खूब लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं
2023 की बेस्ट डिश बता दें कि साल 2023 में टेस्ट एटलस ने बेस्ट डिशेज की लिस्ट जारी की थी जिसमें इंडिया की गार्लिक नान को शामिल किया गया था, वहीं बेस्ट डेजर्ट में रसमलाई का नाम मौजूद था
बेस्ट क्यूजीन साल 2023 की वर्ल्ड की बेस्ट क्यूजीन की बात करें तो भारत के खाने को इस लिस्ट में 11वें नंबर पर जगह मिली थी