Social

भारत का सबसे लंबा पुल जो समुद्र पर है बना

By- Khushboo Sharma

Jan 12, 2024

Mumbai Trans Harbour Link मुंबई में समुद्र पर बनकर तैयार हो गया है देश का सबसे लंबा समुद्री पुल जिसका नाम है Mumbai Trans Harbour Link

पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण  पीएम नरेंद्र मोदी 12 जनवरी मतलब कि आज इस पुल का लोकार्पण करेंगे और इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा

लोगों का बचेगा समय  21.8 किलोमीटर इस लंबे पुल की मदद से साउथ मुंबई से नवी मुंबई जाने में सिर्फ अब लोगों को 15 से 20 मिनट लगेंगे

कुल लंबाई है इतनी  इस पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर है जिसमें कि 5.5 किलोमीटर का हिस्सा ज़मीन पर बना है, बाकि का हिस्सा समुद्र पर है

भारत का पहला सबसे लंबा समुद्री पुल ये पूरी दुनिया का 12वां सबसे लंबा और भारत का पहला सबसे लंबा समुद्री पुल होगा

सिर्फ इन वाहनों को है परमिशन इस पुल पर सिर्फ चार पहिया वाहनों को ही चलने की अनुमति दी गई है जिसमें कि बस, गाड़ी, ट्रक आदि शामिल हैं 

इन पर लगा है प्रतिबंध  बाइक, ऑटो, रिक्शा और ट्रैक्टर जैसी गाड़ियां मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड पर नहीं चलें इसका ध्यान रखा जाएगा 

अटल सेतु रखा गया नाम इस मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज का नाम पूर्व पीएम श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर 'अटल सेतु' रखा गया है

इतनी लगी है इसमें लागत  18 हजार करोड़ की लागत से बना यह रोड प्रोजेक्ट मुंबई के सेवरी से रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा तक जाता है

इतनी तय की गई है स्पीड  इस पर गाड़ियों की अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है

सड़क पर होंगी 6 लेन 6 लेन वाली यह सड़क 2 घंटे की मौजूदा दूरी को सिर्फ 20 मिनट में तय करवा देगी