Neha Singh
जानवरों में अपने परिवार के प्रति प्यार होता है
इंसानों की तरह जानवर भी अपने पार्टनर और बच्चों की रक्षा करते हैं
लेकिन जानवरों की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं जो अपने ही साथी को दर्दनाक मौत देती हैं
आइए जानते हैं ऐसे ही पांच जानवरों के बारे में
संभोग से पहले जंपिंग स्पाइडर एक खास डांस करता है और अगर मादा उससे प्रभावित नहीं होती तो वह नर को मार देती है
मैंटिस कीटों की ऐसी प्रजाति है, जिसमें संभोग के बाद मादा नर कीट का सिर काटकर खा जाती है
मादा ब्लैक विडो मकड़ी नर से बड़ी और ताकतवर होती है, जो संभोग के बाद अपने साथी को मार देती है
ग्रीन एनाकोंडा नर से बड़ी और ताकतवर होती है। यह अपने बच्चों को पालने के लिए अपने साथी को खा जाती है
मादा बिच्छू भी अपने बच्चों को पालने के लिए संभोग के बाद नर बिच्छू को मारकर खा जाती है