Social

International Cat day 2024: क्यों मनाया जाता है ये दिवस?

By Ritika

Aug 08, 2024

सुंदर आंखें, नखरे और अपने शरारती व्यवहार के लिए पसंद की जाने वाली बिल्लियों को पालना काफी लोगों करते हैं

Source-Pexels

8 अगस्त को इंटरनेशनल कैट डे यानी अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि ये दिवस क्यों मनाया जाता है

यह दिन बिल्लियों की देखभाल और उनके अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से मनाया जाता है

बता दें कि प्रत्येक देश में बिल्ली दिवस अलग-अलग दिन मनाया जाता है

रूस में 1 मार्च को बिल्ली दिवस मनाया जाता है। वहीं, अमेरिका में 29 अक्टूबर को बिल्ली दिवस मनाया जाता है

जापान में 22 फरवरी को बिल्ली दिवस मनाया जाता है जबकि कई  देशों में बिल्ली दिवस 8 अगस्त को ही मनाया जाता है। इस दिन लोग कई कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं

शास्त्रों में बिल्ली से जुड़ी कई बातों की जानकारियां मिलती हैं। शास्त्रों में बिल्ली को शुभ और अशुभ दोनों का प्रतीक माना गया है

बिल्ली का रास्ता काटना हिंदू धर्म में अशुभ माना गया है। वहीं, बिल्लियों का रोना, बिल्लियों का आपस में लड़ना, बिल्ली के आपका सिर चाटना, बिल्ली का घर से दूध पी लेना आदि को भी अशुभ माना जाता है

वहीं, बिल्ली के कई संकेतों को शुभ भी माना जाता है। जैसे- बिल्ली का अपने बच्चों के साथ दिखना, दीपावली की रात घर में बिल्ली आना शुभ माना जाता है। लेकिन इन बातों की हम पुष्टि नहीं करते हैं