International Women's Day Wishes: महिला दिवस पर इन संदेशों से करें महिलाओं को सम्मानित

Prachi Kumawat

"मां के साथ ममता मिलती है, बहन से मिलता है हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती है जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है।
Happy Women's Day!"

"लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।
Happy Women's Day!"

"कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,
लेकिन सच तो ये है कि
औरत के बिना कोई घर नहीं होता।
Happy Women's Day, Dear!"

"मां, आज मैं जो कुछ भी हूं,
सिर्फ आपकी वजह से हूं,
आप मेरी प्रेरणा हैं।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!"

"मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका,
हर किरदार बखूबी से निभाती हो,
हे नारी, तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो।
आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं!"

"उसका दामन है बड़ा,
दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी,
बनकर एक आदर्श उसने किया जग में उजियारा!
Happy Women's Day!"

"तू प्यार है,
तू ही अहसास है,
जिससे चलती है जिंदगी,
तू वो मेरी सांस है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"

"जो जन्म देती है,
जो मौत से बचाती है,
जो आगे बढ़ाती है,
वो आप कहलाती हैं!
महिला दिवस की बधाई!"