Samiksha Somvanshi
किडनी में स्टोन तब बनते हैं जब खून में मौजूद कई पदार्थ जैसे की कैल्शियम, ऑक्सलेट या यूरिक एसिड किडनी में जमा हो जाते हैं।
इस पदार्थ को किडनी फिल्टर नहीं कर पाती है, जिससे ये धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेते हैं।
किडनी में पथरी बनने का एक कारण ऑक्सलेट पदार्थ है और टमाटर में ऑक्सलेट होता है। ऐसे में आइए जानें, क्या टमाटर खाने से किडनी स्टोन की समस्या होती है ?
नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक़, अगर किसी व्यक्ति को पहले से किडनी में पथरी की समस्या है तो उसे टमाटर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
लेकिन टमाटर खाने से किडनी में पथरी नहीं होती है क्यूंकि टमाटर के बीज आसानी से पच जाते हैं।
बैंगन, भिंडी और खीरे जैसी सब्जियों में भी बीज होते हैं. ये छोटे बीज आसानी से पच जाते हैं।
तेज पेट या कमर दर्द, पेशाब में जलन या खून आना, मतली, उल्टी और बार-बार पेशाब आना इसके लक्षण हो सक्षम हो सकते है।
किडनी स्टोन से बचने के लिए दिनभर में खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा केला, संतरा, मौसंबी, ओट्स और फाइबर युक्त फूड्स खाएं। ज्यादा नमक, चीनी और ऑक्सलेट युक्त फूड्स का सेवन कम करना चाहिए।