क्या बाजरे की रोटी के साथ दूध पीना फायदेमंद होता है ?

Samiksha Somvanshi

बाजरे की रोटी में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन बी जैसे कॉम्प्लेक्स होते हैं।

दूध शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, बाजरे की रोटी के साथ आपको दूध पीने चाहिए या नहीं।

डॉ. कवलजीत सिंह बताते हैं कि बाजरे की रोटी के साथ दूध पीना चाहिए।

ऐसा करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में।

बाजरा की रोटी और दूध दोनों में ही कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बन सकती हैं।

बाजरे की रोटी में फाइबर होता है और दूध में प्रोटीन होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है।

बाजरे में जिंक, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही दूध में विटामिन डी और प्रोटीन होता हैं। ये दोनों तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

ये जानकारी सामन्य ज्ञान के लिए है ज़्यादा जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह लें।