क्या दोबारा शादी करने की सोच रही हैं Samantha Ruth Prabhu? 

By Ekta Tripathi

Dec 19 2023

सामंथा रुथ प्रभु ने दो साल पहले अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य से तलाक लेने का फैसला किया था

 अलग होने के दो साल बाद सामंथा ने दूसरी शादी करने के बारे में बात की है

फैंस के साथ चिट-चैट में सामंथा ने खुलासा किया है कि वह दूसरी शादी के बारे में सोच रही हैं या नहीं

एक यूजर ने सामंथा से दूसरी शादी के बारे में सवाल किया की- "क्या आप दोबारा शादी करने के बारे में नहीं सोच रहीं?"

इस सवाल के जवाब में सामंथा ने तलाक दर के आंकड़े शेयर किए और हंसी वाली इमोजी भी शेयर की

साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, "आंकड़ों के अनुसार यह एक बुरा इनवेस्टमेंट होगा।" 

सामंथा इन दिनों ब्रेक पर हैं, वह इस वक्त मायोसाइटिस का इलाज कर रही हैं

हो सकता है कि वह अगले साल एक्टिंग की दुनिया में वापस आ जाएं