क्या आप भी कर रहे हैं मिलावटी नमक का सेवन?, एक गिलास पानी से करें जाँच

Shweta Rajput

क्या आपके किचन में इस्तेमाल होने वाला नमक मिलावटी है ?, जानें कैसे करें जाँच

नमक खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

लेकिन बाजार में मिलावटी नमक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ये मिलावटी नमक स्वास्थ्य के लिए जोखिम भी पैदा कर सकता है।

नमक में मुख्य रूप से माइक्रोप्लास्टिक, वाइट स्टोन पाउडर की मिलावट की जा रही हैं।

अगर आप भी जांचना चाहते है नमक में मिलावट, तो ये तरीका अपनाएं।

मिलावटी नमक की जाँच करने के लिए एक गिलास पानी में 1 चम्मच नमक मिलाएं।

अगर नमक में मिलावट होगी तो पानी सफ़ेद हो जाएगा और तले में कुछ कण रह जाएंगे।

नमक अगर सही हुआ तो पानी में घुल जाएगा और तले में कोई गन्दगी नहीं दिखेगी।