Vikas Julana
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में बर्ड फ्लू (एच 5 एन1 वायरस) का खतरा बढ़ गया है
वाशिम जिले के कारंजा तालुका के खेर्डा (जिरापुरे) गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में
8,000 मुर्गियों में से 6,831 की रहस्यमयी मौत हो गई
यह घटना फरवरी के आखिरी सप्ताह में सामने आई
जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए
20 से 25 फरवरी के बीच पोल्ट्री फार्म में लगातार मुर्गियों की मौत होने लगी
27 फरवरी को आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि यह मौतें बर्ड फ्लू के कारण हुई हैं
इस रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है