Vastu Tips

धन की है कमी? इन उपाय से छप्परफाड़ बरसेगा पैसा

By Aastha Paswan

May, 14, 2024

Source: Google Images

अक्सर लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को धन प्राप्ति के लिए उपाय करने चाहिए। 

शास्त्र में कई उपाय ऐसे बताए गए हैं, जिसे करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इससे ग्रह का प्रभाव भी कम होता है।

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को रोजाना पूजा-पाठ करना चाहिए। इस दौरान उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

मंगलवार के दिन हनुमान जी को बेसन के लड्डू और गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा पीपल के पत्ते पर राम लिखकर हनुमान मंदिर में रख दें। 

अगर आप वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना घर में नारियल के पानी का छिड़काव करें। इससे कर्ज की समस्या दूर होने लगती है।

धन की कमी को दूर करने के लिए कमाई का कुछ हिस्सा मंदिर या गरीब लोगों को दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

घर में शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।