Lifestyle
By Pratibha
March,12,2024
आज के टाइम में लगभग हर लड़का ये सोच रखता है कि वो ऐसी लड़की से शादी करे जो खुद भी कामकाजी हो क्योंकि बड़े शहरों में रहने का खर्च बहुत होता है
ऐसे में दोनों लोग कमाएंगे तो खर्चे आसानी से निपट जाएंगे और किसी एक पर कोई तनाव नहीं आएगा
लेकिन इसके साथ ही लड़कियों से ये उम्मीद की जाती है कि वो ऑफिस के काम के साथ घर, परिवार और बच्चों को भी संभाले
कुछ महिलाएं प्रोफेशनल वर्क को अच्छे से बैलेंस कर लेती हैं और लाइफ में कामयाब भी होती है कुछ लड़कों को कई बार अपनी पत्नी की सफलता, उनकी सैलरी और अच्छे पोस्ट से कई बार जलन होने लगती है
वहीं कुछ पति ऐसे भी होते हैं जो अपनी पत्नी को खुलकर सपोर्ट करते हैं और उनकी सफलता में हर कदम पर उनका साथ भी देते हैं
लेकिन समाज का एक वर्ग ऐसा है जो लाख कामयाबी के बाद भी महिलाओं को पुरूषों से कम आंकता है और हमेशा उन्हें अपने नीचे ही रखना चाहता है
कई बार महिलाओं को पता भी नहीं लगता है कि कब उनका पति उनसे जलना शुरू कर देते हैं और दिन पर दिन आपका हस्ता खेलता रिश्ता बिगड़ जाता है
इन टिप्स से आप पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका पति आपकी सफलता से जलने तो नहीं लगा है
जब पत्नी की सैलेरी पति से ज्यादा होती है तो बात बात में वो आपको पैसों को लेकर ताना मार सकते हैं
बीवी कामयाब होने लग जाए तो पति अक्सर उनके सोशल लाइफ को सबसे पहले निशाना बनाते हैं अपनी मर्जी से अगर पत्नी खुद के लिए कुछ ले आए तो बातों बातों में वो उनको ताने मारने लगते हैं
कुछ पुरूष हमेशा अपनी बीवी को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं और जब उन्हें लगता है कि उनकी बीवी उनके कंट्रोल से बाहर जा रही है तो अक्सर वो बिना बात के नाराज होना शुरू कर देते हैं