BOLLYWOOD

Isha Ambani Blouse: बेहद खास है ईशा अंबानी का यह ब्लाउज, जानें खासियत

By ANJALI DAHIYA

MAR 07, 2024

सोशल मीडिया पर इस समय ईशा अंबानी के ब्लाउज की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं

इवेंट के पहले दिन उन्होंने वेस्टर्न वियर को स्टाइल किया, वहीं दो दिन वो एथनिक लुक में नजर आईं

लेकिन सबसे ज्यादा जो लुक उनका वायरल हुआ वो था लाल रंग का लहंगा लुक

 इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी, इस पूरे लहंगे में सबसे खास रहा उनका ब्लाउज जिसे फेमस  डिजाइन अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था

 इस ब्लाउज को किस तरह से डिजाइन किया गया उसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

ईशा अंबानी के लहंगे को हर एक बारीकी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके ब्लाउज पर रखा गया

इसमें जड़ाऊ काम किया गया, इसकी वीडियो अबू जानी संदीप खोसला (Abu Jani Sandeep Khosla) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया

उन्होंने बताया कि इसमें नए और पुराने जेवर को लगाया गया है, जिन्हें गुजरात और राजस्थान से मंगवाया गया है

वीडियो में बताया गया है कि ईशा के इस ब्लाउज में न सिर्फ डायमंड बल्कि इसके साथ पुलकी, रूबी, एमरॉल्ड समेत कई रत्नों का इस्तेमाल किया गया है

इसकी खास बात यह है कि इन सभी रत्नों को हाथ से लगाया गया है मशीन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया गया है,  इसी वजह से ये ब्लाउज और ज्यादा सुंदर लग रहा है

ईशा अंबानी ने अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए लहंगे के साथ अपनी शादी की ज्वेलरी को वियर किया

ये हीरों से बनी मल्टीलेयर ज्वेलरी इस लुक को और खूबसूरत बना रही है

इसके साथ ही अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में जूड़ा क्रिएट किया और मेकअप लुक को मिनिमल रखा

ईशा अंबानी का ये ब्लाउज को खास बनाने में काफी समय लगा, लेकिन जब ये तैयार हुआ तो उतना ही खूबसूरत लगा