CRICKET

टीम और कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने पर ईशान किशन का छलका दर्द 

By PRAGYA BAJPAI

JULY 8, 2024

भारतीय टीम के सबसे बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक इशान किशन के लिए पिछले 6 महीनों का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है

उन्हें तीनों Formats में भारतीय टीम से अपनी जगह गंवानी पड़ी, साथ ही बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी जगह नहीं दी । 

ईशान से भारतीय टीम से बाहर किए जाने और central contract snub के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं किसी भी बात को लेकर दुखी नहीं होना चाहता। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखूंगा।

विकेटकीपर बल्लेबाज ने accept किया की पिछले कुछ महीने depressing थे और जो कुछ हुआ उससे उन्हें यह भी आश्चर्य हुआ कि यह सब उनके साथ क्यों हुआ।  

ईशान से उनके ब्रेक के पीछे के कारण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि यह मुख्य रूप से Travel की थकान थी, लेकिन उन्हें नहीं लगता था कि उनकी mental health  ठीक नहीं है 

उन्होंने यह भी कहा कि दुख की बात है कि उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्तों को छोड़कर किसी ने भी उनके रुख को नहीं समझा।