ISRO आज श्रीहरिकोटा से प्रोबा-3 मिशन उपग्रहों को करेगा लॉन्च

Rahul Kumar

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बुधवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)-C59/प्रोबा-3 मिशन को प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है।

 इस मिशन में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)-C59 लगभग 550 किलोग्राम वजन वाले उपग्रहों को अत्यधिक दीर्घवृत्ताकार कक्षा में ले जाएगा।

प्रोबा-3 मिशन यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) द्वारा एक "इन-ऑर्बिट डेमोस्ट्रेशन (IOD) मिशन" है।

 अंतरिक्ष संगठन ने कहा, लिफ्टऑफ डे आ गया है! इसरो की सिद्ध विशेषज्ञता को प्रदर्शित करते हुए PSLV-C59, ESA के प्रोबा-3 उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाने के लिए तैयार है।

इसरो की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के साथ NSIL द्वारा संचालित यह मिशन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की ताकत को दर्शाता है। 

 भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर और वैश्विक साझेदारी का एक शानदार उदाहरण।