ISRO लॉन्च करेगा तीन, चंद्रयान 4, गगनयान और समुद्रयान मिशन

Himanshu Negi

भारत ने चंद्रयान 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।

 विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि चंद्रयान मिशन 4 को 2027 में लॉन्च किया जाएगा।

 चंद्रयान 4 में उच्च क्षमता के LVM 3 रॉकेट दो अलग-अलग प्रक्षेपण के बाद पांच अलग-अलग घटकों को लेकर कक्षा में जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंद्रयान 4 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह से नमूने इकट्ठे करना है।

इकट्ठे किए गए नमूनों को पृथ्वी पर वापस लाना है। चंद्रयान 4 मिशन के लिए सरकार ने 2104.06 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है।

गगनयान मिशन को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। इसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को विशेष यान से अंतरिक्ष की पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 2026 में भारत समुद्रयान का प्रक्षेपण करेगा।

इस मिशन में तीन वैज्ञानिक समुद्र तल की 6 हजार मीटर की गहराई में जाएंगे और समुद्र तल की खोज करेंगे।