Samiksha Somvanshi
राज्य सरकार ने ITI की छात्राओं को हर महीने दो दिन की Menstrual लीव देने की घोषणा की है।
राज्य के जनरल एजुकेशन मिनिस्टर वी शिवनकुट्टी ने कहा कि राज्य की ITI में पढ़ने वाली छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
लड़कियों की ख़ुशी और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि प्रदेश के ITI में महिला प्रशिक्षुओं को अलग- अलग स्किल की ट्रेनिंग दी जाती है।
वी शिवनकुट्टी के मुताबिक, प्रदेश में 100 से अधिक ITI हैं।
वी शिवनकुट्टी ने कहा कि यहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए ITI की शिफ्टों को रीशेड्यूल किया जाएगा।
ITI में पहली शिफ्ट सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। वहीं, छात्रों के लिए दूसरी शिफ्ट सुबह 10 बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी.