Jacqueline Fernandez Looks: इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स की क्वीन है जैकलीन, शानदार है कलेक्शन

Anjali Dahiya

जैकलीन फर्नांडिस की यह खूबसूरत पाउडर पिंक कलर की आइरिस साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है, इस साड़ी को डिजाइन किया है श्लोका खियालानी ने

इस साड़ी की स्कर्ट की फ्लेयर्स इसे फ्लोलेस लुक दे रही हैं, पल्लू पर किया गया सीक्वेंस वर्क इसमें शाइन जोड़ रहा है

ट्यूब ब्लाउज से जैकलीन को ग्लैमरस लुक मिल रहा है, इस साड़ी में मॉर्डन पंच जोड़ रही है शोल्डर पर लगी नॉट

ओवरऑल यह आइरिस साड़ी हर फंक्शन और पार्टी के लिए परफेक्ट है, अपने लुक को और भी बढ़ाने के लिए जैकलीन ने पीच टोन मेकअप किया।

जैकलीन ने यह खूबसूरत चैरी रेड साटन साड़ी केप के साथ वियर की, जैकलीन के इस लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया था

स्टाइलिश बन, छोटी की बिंदी, सोबर मेकअप और झुमकों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया

अगर आप भी अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के किसी फंक्शन का हिस्सा बनना चाहती हैं और सबसे स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो जैकलीन का यह लुक आप अपना सकती हैं

अगर आप भी वेस्टर्न के साथ इंडियन लुक चाहती हैं तो जैकलीन का यह लुक कॉपी कर सकती हैं

दुबई में आयोजित आईफा अवार्ड नाइट में जैकलीन ने व्हाइट और गोल्डन बॉडीकॉन ड्रेस के साथ दुपट्टा लेकर सभी को चौका दिया

इस दौरान जैकलीन ने अपने सिर पर पल्ला भी रखा। जैकलीन के इस लुक को सभी ने पसंद किया, आप भी इस अंदाज को ट्राई कर सकती हैं

जैकलीन ने यह साड़ी दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में वियर की थी, इस ब्लू साड़ी और इसके कलरफुल ब्लाउज दोनों पर ही शानदार आर्टवर्क किया गया

यह साड़ी आपको मॉर्डन लुक देगी, आप भी ऐसा कुछ जरूर ट्राई करें और सभी की वाहवाही लूटें।