Lifestyle

जयपुर का Jaigarh Fort, जहां छिपा है राजपूतों का खजाना

By Pratibha

Feb ,10, 2024

राजस्थान अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इस जगह की खूबसूरती देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से आते हैं। 

खान-पान और रहन-सहन के अलावा यह राज्य अपने किलों और महलों के लिए भी जाना जाता है। जयगढ़ किला एक ऐसी प्राचीन और ऐतिहासिक इमारत है जो कई कारणों से प्रसिद्ध है।

जयगढ़ किले की विशाल लाल दीवारें। जो बलुआ पत्थर से 3 किमी के क्षेत्र को कवर करती हैं।

इस किले की एक और खास बात यह है कि इसमें दुनिया की अब तक बनी सबसे बड़ी पहिये वाली तोप है।

इस किले में मौजूद तोप के पीछे स्थित पानी की टंकी आज भी रहस्यमयी मानी जाती है। 

ऐसा माना जाता है कि कछवाहा राजवंश इस किले का इस्तेमाल अपने खजाने की रक्षा के लिए करता था।

इतिहासकारों का मानना ​​है कि इस किले में स्थित इस टैंक के नीचे एक कक्ष है, जहां महाराजा मान सिंह द्वारा अफगानिस्तान और भारत की विभिन्न रियासतों से लूटा गया खजाना छिपा हुआ था।