Janhvi Kapoor Green Outfits For Mehendi: मेहंदी की फंक्शन के लिए परफेक्ट है जाह्नवी कपूर के ग्रीन आउटफिट

Anjali Dahiya

एक इवेंट में जाह्नवी ने ग्रीन और ब्लू शेड की बांधनी साड़ी पहनी थी, उन्होंने आउटफिट के साथ ग्रीन प्लेन वेलवेट ब्लाउज़ और स्टेटमेंट चोकर नेकपीस स्टाइल किया था

उन्होंने अपने बालों को लूज रखते हुए नो मेकअप लुक को अपनाया था, आप चाहे तो बालों को कर्ल करके खुला रख सकती हैं

लाइट ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ जाह्नवी ने मैचिंग डीपनेक ब्लाउज़ पेयर किया है

उन्होंने बड़े झुमकों के साथ लुक को एक्सेसराइज किया है

न्यूड मेकअप और ग्लॉसी लिपस्टिक से उनका पूरा लुक निखर रहा है

जाह्नवी ने ग्रीन सेक्विन लहंगे के साथ मैचिंग स्ट्रैपी चोली पहना है, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं

उनके आउटफिट पर मैचिंग बीड्स और सीक्वन का काम किया गया था, इस लहंगा-चोली के साथ उन्होंने एंब्रॉयड्रेड दुपट्टा लिया हुआ था

लुक की बात करें, तो उन्होंने न्यूड लिप शेड के साथ बालों को वेव्स स्टाइल देकर खुला छोड़ा है

जाह्नवी ने ऑरेंज, येलो, लाइट ग्रीन और रेड शेड मिक्स फ्लोरल साड़ी पहनी है, आउटफिट पर सेक्विन वर्क की डिटेलिंग है, जो उसमें ब्लिंग इफेक्ट भी क्रिएट कर रही है

इस लुक के साथ उन्होंने गोल्डन सेक्विन वर्क ब्लाउज़ और ड्रॉपडाउन ईयररिंग्स पहना है

किसी भी फंक्शन के लिए जाह्नवी का ये ग्रीन फिशकट लहंगा परफेक्ट है, जिसे उन्होंने लो-कट नेकलाइन वाले प्लेन ग्रीन ब्लाउज़ के साथ पहना हैं

आउटफिट को डेलिकेट मरमेड लुक देने के लिए हैवी एम्ब्रोइडरी के साथ मेटैलिक फैदर का इस्तेमाल किया गया है