Janhvi Kapoor के Wedding Looks हैं हर लड़की का सपना, देखें 6 शानदार लुक्स

Anjali Dahiya

यह गाउन लहंगे के लुक में है, जिसे जान्हवी ने तरुण तहिलियानी लेबल से लिया था, यह गाउन शेप में लहंगा है, जिसके साथ नॉर्मल ब्लाउज नहीं बल्कि ब्रेस्टप्लेट है

यह ऑफ शोल्डर है और इसके साथ ही दोनों ओर से दुपट्टा अटैच है, जान्हवी ने इसके साथ अपने बाल खुले रखे हैं और इन्हें वेट लुक दिया है

डायमंड इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया है

फाल्गुनी शेन पीकॉक लेबल से इस गोल्डन लहंगे को जान्हवी ने पहना और चारों ओर से तारीफ़ें लूट लीं। यह गोल्डन लहंगा ऊपर से फिटेड है

इसका ब्लाउज स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्लीवलेस पैटर्न में है, साथ में मैचिंग शीयर दुपट्टा भी है

जान्हवी ने इसके साथ पर्ल पोलकी मीनाकारी वर्क वाला चोकर और मैचिंग इयररिंग्स के साथ मांगटीका भी पहना है, बालों की चोटी बनाई है और माथे पर छोटी बिंदी लगाई है

जान्हवी को इस मल्टी कलर लहंगा में देखकर सब हैरत में पड़ गए थे क्योंकि यह लहंगा उनके लुक को निखार रहा है

यह अनामिका खन्ना लेबल से है, जिसे स्टाइल करने के लिए जान्हवी ने बेल्ट की मदद ली है, इस पर खूबसूरत एम्ब्रॉएडरी और बीड वर्क है

स्कैलप बॉर्डर इसके ब्लाउज की खासियत है और इसकी स्लीव्स भी डिफरेंट है, जान्हवी का दुपट्टा ब्लू शेड में है, इसलिए जान्हवी ने ब्लू और बेज शेड का चोकर पहना है

मैचिंग इयररिंग्स और मल्टी कलर फ्लोरल बन के साथ बिंदी लगाए वह बेहद प्यारी दिख रही हैं

जान्हवी का यह ऑरेंज लहंगा अर्पिता मेहता लेबल से है, जिसका दुपट्टा ऑरेंज और पिंक शेड में होने के साथ बांधनी लुक में है

इस लहंगे पर हाथ से हाथी और पेड़ की कढ़ाई की गई है, जान्हवी ने इसके साथ चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहने हैं

मिडिल पार्टिंग करके बाल खुले रखे हैं और माथे पर छोटी बिंदी लगाई है

जान्हवी का यह पीकॉक लहंगा बहुत सुंदर और असल में हटके डिजाइन में है, यह मनीष मल्होत्रा लेबल से है, जिसका लहंगा स्कर्ट मोर के पंख की तरह डिजाइन किया हुआ है

इसके साथ जान्हवी ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जो शेयर फैब्रिक में है और ऊपर से पीकॉक शेड में सीक्विन वर्क है, इसका दुपट्टा मैचिंग ब्लू और ग्रीन शेड में है

इसके साथ जान्हवी ने डायमंड एमेरल्ड चोकर और मैचिंग शेड में इयरकफस पहने हैं, बालों को आधा बांधा हुआ है और विंग्ड आई लाइनर उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है