Viral

Janmashtami 2024: इस जन्माष्टमी लड्डू गोपाल का ऐसे करें श्रृंगार 

By Ritika

Aug 21, 2024

श्रीकृष्ण भक्तों के लिए जन्माष्टमी का त्योहार खास महत्व रखता है। कई लोग तो अपने घर में लड्डू गोपाल की सेवा भी करते हैं

Source-Pexels Source-Google Images

भगवान कृष्ण के जो भक्त लड्डू गोपाल के स्वरूप की सेवा करते हैं उनके लिए जन्ममाष्टमी का त्योहार काफी खास होता है

ऐसे में  26 अगस्त 2024 को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी के दिन आप अपने लड्डू गोपाल का श्रृंगार करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं

लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने से पहले उनकी मूर्ति को तुलसी के पत्ते वाले गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद उन्हें स्वच्छ जल से भी स्नान कराएं

लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद उनके शरीर पर इत्र लगाकर उन्हें स्वच्छ और नए वस्त्र पहनाएं

जन्माष्टमी के दिन उन्हें केसरिया, पीला या लाल रंग के कपड़े पहनाएं। ये शुभ होते हैं

लड्डू गोपाल को वस्त्र पहनाने के बाद उन्हें सिर पर रत्न और मोती जड़ा हुआ मुकुट पहनाएं। मुकुट के ऊपर मोर पंख लगाएं। इसके बाद उन्हें कानों में कुंडल, गले में रत्न और मोतियों का हार, बाजूबंद, कमरबंद या पैरों में पायल पहनाएं

लड्डू गोपाल के माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं। आप चाहें तो चंदन और केसर का मिश्रण बनाकर उनके शरीर पर हल्का लेप भी कर सकते हैं

लड्डू गोपाल के गले और मुकुट में ताजे फूलों की माला बनाकर पहनाएं। इसके लिए आप मोगरा, गेंदा और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं

इसके बाद लड्डू गोपाल को एक झूले पर बैठाकर झूले को भी रंगीन मोती और फूलों से सजाएं