Jasmin Walia Saree Pics: देसी गर्ल बनीं हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

Anjali Dahiya

एक्ट्रेस जैस्मिन वालिया का नाम लंबे समय से हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ रहा है, इस बीच एक्ट्रेस ने अपने देसी लुक के साथ फैंस को सरप्राइज कर दिया है

जैस्मिन वालिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें वे साड़ी पहने नजर आ रही हैं

पिंक कलर की साड़ी पहने जैस्मिन वालिया बेहद हसीन लग रही हैं, साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग स्लीव्लेस और डीपनेक ब्लाउज पेयर किया है

कानों में गोल्डन ईयररिंग्स और माथे पर गुलाबी बिंदी लगाए जैस्मिन फुल 'देसी गर्ल' वाइब देती दिखाई दे रही हैं

खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया है और जमकर फोटोशूट कराया है

एक्ट्रेस ने पहले इस लुक में अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, इसमें वे फोटोशूट कराती नजर आई थीं

जैस्मिन की ये तस्वीरें देख फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं और हार्दिक पांड्या का नाम लेकर उन्हें छेड़ रहे हैं

एक यूजर ने लिखा- 'हार्दिक पांड्या ने पोस्ट शेयर करते ही एक मिनट में लाइक कर दिया,' दूसरे ने कमेंट किया- 'हार्दिक पांड्या की दूसरी फ्यूचर वाइफ बहुत खूबसूरत हैं.' इसके अलावा एक ने लिखा- 'भाभी जी'