Viral

Jennifer Lopez ने खरीदा Isha Ambani का 500 करोड़ रुपये का बंगला

By Ritika

April 04, 2024

मुकेश अंबानी  की बेटी ईशा अंबानी ने अपना अमेरिका के लॉस एंजेल्स वाला घर लगभग 500 करोड़ रुपये (6.1 करोड़ डॉलर) में बेच दिया है

लॉस एंजेल्स के पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स में स्थित इस घर को हॉलीवुड के मशहूर कपल जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने खरीदा है

इस घर में एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाएं है, चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं

38,000 वर्ग फुट में फैले इस आलिशान बंगले में 12 बेडरूम, 24 बाथरूम, एक इनडोर पिकलबॉल कोर्ट, एक जिम, एक सलून, स्पा हैं

इसके अलावा बंगले में एक 155 फीट लंबा इनग्राउंड इन्फिनिटी पूल, एंटरटेनमेंट पवेलियन, एक आउटडोर किचन और कई हरे-भरे लॉन भी हैं

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेवर्ली हिल्स के इस बंगले का सौदा कैश में हुआ है

बता दें, जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक से साल 2022 में चौथी शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर के पास करीब 3332 करोड़ रुपये की संपत्ति है